Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व आदिवासी दिवस पर देवास इंदौर संभागीय आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ" ने किया निःशुल्क पेयजल वितरण

विश्व आदिवासी दिवस पर देवास इंदौर संभागीय आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ" ने किया निःशुल्क पेयजल वितरण
देवास। विश्व आदिवासी दिवस के पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल इंदौर देवास संभागीय आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत टंट्या भील चौराहा, भंवरकुआं, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में निःशुल्क पेयजल वितरण का आयोजन किया गया। जन सैलाब को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक  गजरा मेहता, प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर सूर्यदेव जयसिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अस्ताया, कार्यकारी सदस्य मधुराज सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के प्रति सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। संगठन भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।
निःशुल्क पेयजल वितरण कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आमजन की सेवा की तथा विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...