Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इंडियन बिजनेस वूमेन इन पावरमेंट की नई शुरुआत, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम,,देवास शाखा में अध्यक्ष श्रीमती सपना रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल बनाई गई

इंडियन बिजनेस वूमेन इन पावरमेंट की नई शुरुआत, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम,,

देवास शाखा में अध्यक्ष श्रीमती सपना रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल बनाई गई
देवास : महिलाओं के व्यवसायिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित IBWE (Indian Business Women Empowerment) ने अपने विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए देवास शहर में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर की अनेक महिला उद्यमियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देवास में IBWE की यह खूबसूरत शुरुआत संस्था की चीफ मैटर अवंतिका राजावत के सहयोग और मार्गदर्शन से सफल हुई।
IBWE की फाउंडर एवं डायरेक्टर पायल जायसवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे नेटवर्किंग, बिजनेस प्रमोशन, लीडरशिप डेवलपमेंट, प्रशिक्षण और सहयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकें। उन्होंने कहा कि देवास में IBWE की शुरुआत महिला उद्यमिता को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
देवास शाखा की स्थापना में सर्कल डायरेक्टर श्रीमती कल्पना सिंह ठाकुर का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनके समर्पण, दूरदर्शी सोच, नेतृत्व क्षमता और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप देवास की महिला उद्यमियों को IBWE जैसा सशक्त मंच प्राप्त हुआ। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को एकजुट कर इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में देवास शाखा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
देवास शाखा में अध्यक्ष श्रीमती सपना रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
इस अवसर पर IBWE की को फाउंडर सारिका चौहान और सारिका सोलंकी, अध्यक्ष राधिका अग्रवाल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। देवास से मनोरमा सोलंकी एवं एस्ट्रोलोजर डिंपल शर्मा भी बैठक में उपस्थित थीं और सभी ने IBWE देवास शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ देते हुए इसे महिला उद्यमियों के लिए एक नई शुरुआत बताया।
IBWE का उद्देश्य महिलाओं को केवल एक संगठन से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। संस्था मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में अपने विस्तार के माध्यम से अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें विकास, सहयोग और सफलता के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...