Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम देवास कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम देवास कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देवास। अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर, देवास को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भारत में संचालित अल कबीर लिमिटेड कंपनी के नाम से कबीर शब्द हटाने, विद्यालयों की पाठ्यपुस्तकों में कबीर दास के स्थान पर सद्गुरु कबीर साहेब लिखने तथा सद्गुरु कबीर प्रकट दिवस पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधा किशन सोलंकी ने कहा कि कबीर साहेब करोड़ों अनुयायियों की आस्था के केंद्र हैं। उनके नाम का अनुचित उपयोग समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उक्त बातें हमारे अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री चूड़ा मणि साहेब के आदेश अनुसार केंद्र सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। ज्ञापन कार्यक्रम में पद्म कालूराम बामनिया , डॉ मुन्ना सरकार , महंत परम मनोहर साहेब, मदनलाल जेठवा, महंत करुणादास,महंत ज्ञानदास साहेब,धन्नादास कबीरपंथी,रमेश चंद्र परमार, नारी शक्ति की राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी भारती, जयप्रकाश मालवीय, कुंदन पहलवान, मदनलाल सोलंकी एडवोकेट, दरियाव सिंह मालवीय, शांतिलाल चौहान, चैन सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के सोशल मीडिया प्रभारी रूप सिंह चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की तथा कहा कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...