Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक संपन्न

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक संपन्न
देवास। 3 अगस्त को सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक जिला पेंशनर्स संघ के संरक्षक विजय श्रीवास्तव, गेरूलाल व्यास, प्रेमनारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष लाम्बोरे ने की। सर्वप्रथम नियमानुसार प्रेरणा गीत मानवता के लिए उषा की किरण जगाने......का वाचन गेरूलाल व्यास द्वारा किया गया सभी के द्वारा उसको दोहराया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी द्वारा प्रदेश की गतिविधियों से बैठक में मार्गदर्शन दिया गया साथ ही धारा 49 एवं डीए के बारे में उनके द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। जिला संरक्षक विजय श्रीवास्तव द्वारा जिला पेंशनर महासंघ को जो आज उसकी संख्या में वृद्धि हो रही है उसके प्रति सभी को धन्याद दिया एवं उनके द्वारा मासिक बैठक के अलावा कोई सी भी ऐसी गतिविधि माह में एक बार करने हेतु आग्रह किया गया। सुभाष लाम्बोरे जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में जिले में जो गतिविधियां चल रही है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उपस्थित सभी पेंशनरों से निवेदन किया कि उनके पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की आर्थिक या प्रशासनिक कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे लिखित में अवगत कराए ताकि मैं आपकी समस्या का निदान शासकीय नियमानुसार कर सकूं। बैठक में विजय श्रीवास्तव द्वारा माह में गतिविधि हेतु जो आग्रह किया था उस संबंध में जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा सबकी सहमती से माह अगस्त में एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत पौधा रोपण करने का निर्णय लिया। इस माह जिला पेंशन संघ के नवीन आजीवन सदस्यों का सम्मान माला एवं अंग वस्त्र द्वारा अभिनंदन स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस माह राजश्री काले, अनिल सोलंकी, प्रतिभा गुप्ता, विष्णु कुमार पटेल, जीवन लाल शर्मा, भूपेन्द्र कुमार माली, किरण मिश्रा, आरती शुक्ला, कुमुद तेलंग, अशोक बुनकर आजीवन नवीन सदस्य बने। रूखसाना सिद्दिकी द्वारा पोलिथीन मुक्त अभियान अंतर्गत कपड़ों की थैली का वितरण किया गया। स्वल्पाहार आशा गुप्ता द्वारा रखा गया। कुसुम मेहरा द्वारा कार्यक्रम में सुविधा हेतु तीन ट्रे भेंट की गई। संचालन अशोक शर्मा जिला कोषाध्यक्ष ने किया तथा आभार भूषण कर्णिक ने माना। कार्यक्रम में लगभग 70 पेंशनर्स उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...