Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

"एसपी की पाठशाला" पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

"एसपी की पाठशाला"  पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने श्रमिकों  के बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

देवास : समाज सेवा और नवाचार के लिए सदैव चर्चित पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने मंगलवार को एक अनोखी पहल की। उन्होंने मोती बंगला क्षेत्र में निवासरत श्रमिक परिवारों के बच्चों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया।
"एसपी की पाठशाला" के तहत हुई इस मुलाकात में श्री गेहलोद ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। 
  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो किसी भी बच्चे के भविष्य को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर कदम पर उनके साथ है।
श्री गेहलोद की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...