Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की बैठक संपन्न

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की बैठक संपन्न
देेवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास द्वारा कार्यकारिणी की बैठक को मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक संगठन के संरक्षक एम एल मालवीय  देवड़ा के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष पंडित देवी शंकर तिवारी की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। सर्वप्रथम उपस्थित सभी सदस्यों का शब्दों से स्वागत जिले के सचिव अरविंद शर्मा ने किया एवं स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की। तत्पश्चात बैठक के एजेंडा अनुसार 23 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उज्जैन में आयोजित की जा रही है उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के पद हेतु जिले से पंडित देवीशंकर तिवारी का नामांकन प्रेषित करने हेतु प्रस्ताव तय किया गया एवं प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित होने हेतु संबंधित सदस्यों को अवगत कराया गया। प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले की वर्ष भर की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन मय चित्रों एवं सम्पूर्ण गतिविधियों का उल्लेख करते हुए तैयार किया जाय। इसके साथ ही सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा कर अक्टूबर माह तक सदस्यता अभियान पूर्ण करने का निर्णय लिया गया सभी तहसील अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि जिला और तहसील स्तर पर अपने-अपने वार्षिक सम्मेलन 31 मार्च के पूर्व अनिवार्य रूप से आयोजित कर लिये जाय अपनी अपनी तहसील में आयोजित होने वाले दिनांक से जिले को अवगत कारवे ताकि समन्वय स्थापित किया जा सके। प्रत्येक तहसील के पेंशनर साथियों की समस्याओं का मांग पत्र संबंधित विभाग को दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोनकच्छ से शंकरलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पीपलरांवा से कालूराम नवगोत्री, गंधर्वपुरी से नाथूलाल राठौर, देवास तहसील से अनिल कुमार नागर, बरोठा से जगदीशचंद्र जायसवाल, प्रकाशचंद चौधरी एवं प्रदेश कार्य समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, सदस्य छोटेलाल माली, सह कोषाध्यक्ष एम एल सोलंकी, सुभाषचन्द्र व्यास आदि सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...