निगमायुक्त दलीप कुमार ने की सख्त समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन और समयावधि प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश
देवास : नगर निगम बैठक हाल में निगमायुक्त श्री दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का मौके पर जाकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदनों की संख्या बढ़ाने, क्रेडिट कार्ड आवेदनों में प्रगति लाने, समग्र सहायता राशि के प्रकरणों एवं लोक सेवा केंद्र के आवेदनों के साथ ई-केवाईसी कार्य पर विशेष फोकस करने को कहा गया। आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने और उनके लिए भूसा व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आवारा श्वानों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़कर एबीसी यानी नसबंदी कराने के साथ ही श्वान पालक घरों एवं प्रतिष्ठानों का निगम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस जांचने को भी कहा गया।
श्री कुमार ने मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा संपत्तिकर, कचरा संग्रहण एवं सीवरेज शुल्क जमा न करने पर राजस्व विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। बिना लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने को भी कहा। अमृत हरित अभियान में किए गए पौधारोपण की जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर मॉनिटरिंग करने तथा सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय कर पौधारोपण के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश उद्यान विभाग को दिए।
ई-वाहन रिचार्ज स्टेशन, स्मार्ट फीस कॉर्नर, जीर्णशीर्ण भवनों पर कार्रवाई एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। वाहन मेंटेनेंस, जीपीएस सिस्टम और अवैध कॉलोनियों पर दर्ज एफआईआर की स्थिति की समीक्षा भी की गई। विभिन्न वार्डों में सीवरेज, नाली सफाई, अस्थाई अतिक्रमण, गंदे पानी की निकासी एवं समय पर कचरा गाड़ी पहुंचने संबंधी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर जोर दिया।
बिना एमओएस के बने मकानों की कंपाउंडिंग में प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही नई बिल्डिंग परमिशन में एमओएस का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम द्वारा वार्डों में डाली जा रही नई जल वितरण पाइपलाइन के साथ नए नल कनेक्शन पर फोकस करने, पुराने कनेक्शन और पुरानी लाइन बंद करने के निर्देश जलप्रदाय विभाग को दिए।
गैस लाइन कार्य को लेकर कंपनी को दी गई अनुमति का पालन सुनिश्चित करने, सीसी सड़क को कटर से काटकर लाइन डालने और री-स्टोरेशन समय पर पूरा करने की मॉनिटरिंग संबंधित उपयंत्रियों से कराने को कहा गया

0 Comments