श्रावण महोत्सव उज्जैन में देवास की भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति,,
देवास। विश्व ख्याति प्राप्त उज्जैन श्रावण महोत्सव 2026 में हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर देवास के ख्याति प्राप्त भजन गायक शांतिलाल चौहान एवं बद्रीलाल मालवीय की शानदार जुगलबंदी के साथ भजनों का रस पान हुआ जहां पर श्रद्धालुओं पर्यटकों ने भजनों का भरपूर लिया। सर्वप्रथम गणेश वंदना से शुरुआत हुई, उसी क्रम में भोलेनाथ शिव जी श्री कृष्ण के भजनों का गायन वादन किया गया। उज्जैन महाकाल लोक में बने पंडाल में सैकड़ो भक्तगणों की उपस्थिति में सांस्कृतिक संध्या के बैनर तले यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी कलाकारों व अतिथियों का स्वागत उज्जैन महाकालेश्वर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी ने कलाकारों व अतिथियों का, अंग वस्त्र शील्ड व महाकाल प्रसादी भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। भजन मंडली के साथी कलाकार ढोलक पर मनोज गुणावद, सह.गायक सुरेंद्र चौहान, करताल पर शंकर लाल धौलपुरिया ,नगाड़ी पर मास्टर अंश का भी सहयोग रहा, पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह वर्धन पूरे समय होता रहा तथा श्रद्धालुओं द्वारा तालिया की गड़गड़ाहट से कलाकारों व मंडली का उत्साह वर्धन होता रहा कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने संपूर्ण कलाकारों के लौक शैली के गायन और वादन की सरहाना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Comments