देवास। प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने देवास के पूर्व जिला महामंत्री अमित गुप्ता को वैश्य महासम्मेलन की देवास जिला इकाई का कार्यकारी जिला अध्यक्ष (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति युवा प्रदेश महामंत्री गौरव गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी की सहमति से की गई है। प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने अमित गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित रजनीश पोरवाल, आलोक अग्रवाल, पवन गोयल, गौरव गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने अमित गुप्ता का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने अमित गुप्ता से संगठन के कार्यों को गति देने, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन के विस्तार को पंचायत स्तर तक पहुंचाने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के हितों की रक्षा एवं उनमें सुरक्षा की भावना पैदा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। अमित गुप्ता की नियुक्ति पर द्वारका मंत्री, अंकित जैन, राकेश गुप्ता, राजेंद्र विजयवर्गीय, दीपक जैन, दिनेश बी. भूतड़ा, गिरीश अग्रवाल, देवेन्द्र बंसल हुकुम गुप्ता (बागली), समीर मेहता (बरोठा), अनूप जैन, अंकुर गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने अमित गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल एवं वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणी संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि अमित गुप्ता के नेतृत्व में देवास जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा वैश्य समाज की सेवा एवं हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी ।

0 Comments