Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महिलाओं के सपनों की उड़ान और आत्मविश्वास का मंच बना ‘उड़ान’

महिलाओं के सपनों की उड़ान और आत्मविश्वास का मंच बना ‘उड़ान’
देवास। महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने, अपने सपनों को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘उड़ान विद हीना’का फर्स्ट वूमेन मीटअप स्वयं के श्री हरि गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव, विचार और सपनों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक सत्र, खुला मंच, परिचय सत्र एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेशु गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं डॉक्टर समीरा नईम ने महिलाओं को प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनल शर्मा, हर्षा तिवारी, साफिया कुरैशी एवं शुभांगी राठौर सहित सहयोगी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‘उड़ान विद हीना’ की फाउंडर हीना राठौर ने कहा कि उड़ान का उद्देश्य महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने सपनों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...