इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक
देवास; द हिमालय एकेडमी, के खिलाड़ियों ने 2 अगस्त को श्रीमंत तुकोजीराव स्टेडियम में आयोजित इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में अथर्व नीलेश पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं कुणाल पप्पू चौहान, अजय पंकज चौहान, तन्मय प्रफुल कुमार इनानी, कुणालप्रताप भानूप्रताप सिंह तंवर, हितेश मोहन सिंह रावत, सार्थक मनोज मौर्य, राघव धनराज चौधरी, भूपेंद्र कपिल यादव एवं निर्भय विजय यादव ने रजत पदक अपने नाम किए। इसी प्रकार अक्षत चन्दर सिंह परमार, रौनक अजय सिंह कलम, प्रित्यांश अर्जुन चावड़ा, कु. अक्षिता मनोज सिंह देवड़ा, कु. हर्षिता पवन सिंह नागर, मितांश नितेश विजयवर्गीय एवं समरप्रताप योगेन्द्र सिंह यादव ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जबकि यूनिक धारा सिंह राजपूत, शिवांश भगवन सिंह राठौर, शिवम् सतपाल धाकड़, युवराज बाबूलाल यादव एवं कु. विधिका राजेन्द्र शर्मा को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टॉफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments