Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

 देवास। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा 02 अगस्त को इनोवेटिव  पब्लिक स्कूल देवास मे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में  संपन्न हुई। सभा मे देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी संघ के सचिव अरुण रघुवंशी द्वारा दी गई। सर्वप्रथम संगठन के अध्यक्ष का स्वागत कुमेर सिंह वर्मा , भगवान सिंह जाधव, सदाकत अली ने किया।
साधारण सभा मे संगठन द्वारा अंडर 13,अंडर 15,अंडर 18,अंडर 22 चयन समिति की घोषणा की गई। इस चयन समिति मे अंडर 13, 15,18 मे राहुल लखमानी, सचिन शर्मा, कामिल खान, इंद्रजीत सिंह, आयुष भूतरा शामिल हैं एवं अंडर 22 एवं सीनियर चयन समिति मे श्रीकांत बक्शी, कुमेर सिंह वर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश मिश्रा शामिल हैं साथ ही संगठन द्वारा अनुशासन समिति की घोषणा भी गई। इस अनुशासन समिति मे आई के शेख, भगवान सिंह जाधव,श्रीकांत उपाध्याय, सय्यद मक़सूद अली, को समिति मे रखा गया हैं। इसके साथ ही संगठन के कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने सत्र 2025-26 का लेखा जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। साधारण सभा के अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान अनुदान समिति के सदस्य बनने पर मनोज श्रीवास्तव, देवास जिला अभिभाषक संघ के सचिव बनने पर चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू ) एवं बैंक नोट प्रेस देवास मे शासकीय नौकरी मे चयनित होने पर इंद्रजीत सिंह राठौर का सम्मान किया गया साथ ही संघ के स्व विकास जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी स्मृति मे पौधरोपण भी किया गया। अंत मे देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिनेश पांचाल को संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सय्यद मक़सूद अली ने किया एवं आभार  मनोज शर्मा ने माना।  इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के विनोद जायसवाल, आदिल पठान, भगवान सिंह जाधव, ज्ञानचंद लखानी, जय लछवानी, श्रीकांत बक्शी, श्रीकांत उपाध्याय, सुभाष पांडे, मुजीब शेख सुनील जोशी, राजेंद्र पाटीदार आशीष सिंह,शोएब खान शुभम शेरा,सदाकत अली उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...