Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर वसुलीकर्ताओं का नही होगा वेतन आहरण-आयुक्त

लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर वसुलीकर्ताओं का नही होगा वेतन आहरण-आयुक्त
देवास। जलकर, संपत्तिकर, कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली हेतु दिए गये लक्ष्यों की पूर्ति नही करने वाले वसुलीकर्ताओं का वेतन आहरण नही करने के आयुक्त दलीप कुमार ने दिए निर्देश।
 कचरा संग्रहण शुल्क, जलकर एवं लायसेंस शुल्क की साप्ताहिक वसुली के लक्ष्य को लेकर वार्डवार की गई वसुली की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने वसुली के कार्याे में दिए गये लक्ष्य के अनुरूप वसुली नही करने पर 5 वसुलीकर्ताओं के वेतन रोकने के निर्देश दिए इसी प्रकार संपत्तिकर वसुली मे भी आयुक्त ने वार्ड 6,7,9,10, 11, 12, 13, 14, 27,30,31,32,33,35,36,41,44,45 के वसुलीकर्ताओं द्वारा भी लक्ष्य की पूर्ति नही करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए साथ ही अवैध नल कनेक्शनों की जांच के साथ जिन जलकर उपभोक्ताओं के द्वारा करो का भुगतान नही किया जा रहा है उनके नल कनेक्शन विच्छेद करने के निर्देश भी वसुली टीम को दिए।
 अगस्त माह के जलकर की राशि 50 लाख के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपयंत्रियों सहित पूरी टीम को निर्देशत किया। संपत्तिकर की वसुली 5 लाख प्रतिदिन को लेकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश देते हुए आयुक्त ने सभी आरएसआई एवं नाकेदारों को कहा तथा वार्ड 6, 8, 11, 12, 15,19,21,24,26,28,44,45 के नाकेदारों को आयुक्त ने  चेतावनी देते हुए वसुली लक्ष्य पूरा करने हेतु कहा। लक्ष्यो की पूर्ति नही होने पर वेतन आहरण नही करने के निर्देश उपायुक्त दिपक पटेल को दिए।
आयुक्त ने सभी आरएसआईयों को निगम सीमा क्षेत्र की 16 हजार प्रापर्टी में जिआईएस सर्वे अनुसार सुधार करने के निर्देश दिए तथा 10 दिवस में राशि रूपये 1 करोड 50 लाख की वसुली का लक्ष्य भी नाकेदारों को दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...