Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को श्री गेहलात के द्वारा निराकरण के लिए भेजा

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को श्री गेहलात के द्वारा निराकरण के लिए भेजा

देवास। बुधवार 18 अगस्त को महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने से जनसुनवाई निगम शहरी गरीबी उपशन विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत के द्वारा निगम बैठक हाल में की गई। श्री गेहलोत के द्वारा नागरिकों से उनकी निगम संबंधि संस्याओं के आवेदन प्राप्त किए।
प्राप्त आवेदनों में बद्रीधाम नगर एक्सटेंशन मे बांके बिहारी मंदिर की बाउंड्रीवाल पुननिर्माण  एवं संत निवास का निर्माण करने, अलकापुरी में स्थित कुए के उपर जाली लगाने, जवाहर नगर मे अवैध अतिक्रमण हटाने, अपनी हद से आगे आकर भवन निर्माण करने,  रामचन्द्र नगर मे संपत्तिकर के खाते में सुधार करने, वार्ड 27 मोती बंगला में बारिश के पानी की निकासी करने, वार्ड 33 एरिना अखाडा रोड के पिछे नाली के पानी  की निकासी करवाने व अन्य समस्याओं के आवेदन दिए गये। वार्ड 41 कटी घाटी सुभाष मोदी मार्ग पर नाली एवं गली की सफाई करवाने हेतु एल्डरमेन संतोष वर्मा वार्डवासियों के साथ उपस्थित रहे। श्री गेहलोत के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड 19 के रहवासी द्वारा समग्र आईडी में त्रुटी सुधार के आवेदन पर श्री गेहलोत के द्वारा संबंधित विभाग के कर्मचारी से समक्ष मे चर्चा कर तत्काल आवेदन का निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हारेन्द्रसिंह ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, विकास शर्मा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...