Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय संतों ने महामंडलेश्वरो के साथ माता टेकरी पर किए मां चामुंडा-मां तुलजा भवानी के दर्शन

राष्ट्रीय संतों ने महामंडलेश्वरो के साथ माता टेकरी पर किए मां चामुंडा-मां तुलजा भवानी के दर्शन

देवास। विश्व प्रसिद्ध माता टेकरी पर सोमवार को देशभर से आए संत-महात्माओं की उपस्थिति में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। अखिल भारतीय संत समाज के करीब 40 संतों ने माता टेकरी पहुंचकर मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उस्ताद फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने बताया कि अखिल भारतीय संत समाज के अनंत विभूषित परम पूज्य टीला द्वारा मंगल पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री माधवाचार्य जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त महामंत्री एवं महामंडलेश्वर श्री राधे-राधे बाबा, महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज (जगन्नाथ पुरी), महामंडलेश्वर हरिओम दास जी महाराज (बांसवाड़ा), गरीब दास जी महाराज, रामगोपाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर भोले बाबा (नैमिषारण्य), मनीष दास महाराज, पवन दास महाराज, काशी दास महाराज (उज्जैन) सहित लगभग 40 संत माता टेकरी पहुंचे। माता टेकरी मंदिर के पुजारी द्वारा संत-महात्माओं की उपस्थिति में मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी का पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। सभी महामंडलेश्वरों ने माता के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की तथा लोककल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों के माता टेकरी पहुंचने पर उस्ताद फाउंडेशन अध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने सभी महामंडलेश्वरों का चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, पवन शर्मा, शुभम केवट, जयंती गोहिल, सनी शर्मा सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी संतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों के आगमन से माता टेकरी परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी संत-महात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...