Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अतिक्रमण मुहिम छोटे व्यापारियों के लिए आफत तो बड़े व्यापारियों के लिए वरदान बनी हुई है.. आम आदमी पार्टी,,अतिक्रमण चाहे किसी ने भी करा हों , भेदभाव ना हो समान रूप से अतिक्रमण हटाया जाए

अतिक्रमण मुहिम  छोटे व्यापारियों के लिए आफत तो बड़े व्यापारियों के लिए वरदान बनी हुई है.. आम आदमी पार्टी,,

अतिक्रमण चाहे किसी ने भी करा  हों , भेदभाव ना हो समान रूप से अतिक्रमण हटाया जाए

देवास। शहर में अतिक्रमण के नाम पर भारी दलबल के साथ आए दिन अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलती है। लेकिन अतिक्रमण मुहिम भी उन लोगों पर चल रही है जो 2 जून की रोटी स्वरोजगार के माध्यम से कमाने बैठे हैं। बड़े ओहदेदार  व्यापारी हैं जो अतिक्रमण रूपी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। उनका अतिक्रमण नहीं हटाया जाता। मध्यमवर्गीय  व्यापारियों पर ही अतिक्रमण की गाज गिरती है।अतिक्रमण हटाने में असमानता या बड़ा छोटा देखकर कार्रवाई नहीं करना चाहिए। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने आरोप लगाया कि अभी हाल ही में कुछ दिन पहले पिठा रोड पर एक तरफ अतिक्रमण हटाने क़ी  कारवाई  हुई थी लाल गेट से लेकर एमजी रोड तक। जिसमें देखने को मिला क़ी पहले दिन  लाल गेट से घंटाघर दूसरे दिन पिठा  रोड, सिर्फ एक दो दुकानों से ही अतिक्रमण हटाया गया। जबकि समान रूप से अतिक्रमण हटाने क़ी कार्रवाई  होना चाहिए। आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने कहा क़ी  जो बड़े-बड़े अतिक्रमण करके बैठे हैं उन पर  कार्रवाई नहीं होती है। जो बल्कि जो माध्यमवर्गीय  व्यापारी है जो अपना घर परिवार दाल रोटी चल रहा है 200 ₹500 रोज काम के उस पर ही कार्रवाई करता है प्रशासन। इस तरह से भेदभाव पूर्वक अतिक्रमण कारवाई नहीं करना चाहिए समान रूप से ही  करना चाहिए।आम आदमी पार्टी मांग करती है कि  एक स  भेदभाव ना करें। प्रशासन मध्यमवर्गी व्यापारी को अतिक्रमण के नाम पर परेशान न किया जाए भेदभावपूर्ण अतिक्रमण कार्रवाई से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया  है, जबकि अन्य स्थानों पर समान स्थिति होने के बावजूद वैसी कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रभावित दुकानदारों का आरोप है कि कार्रवाई में समानता और पारदर्शिता का अभाव है।। दुकानदारों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं भेदभावरहित कार्रवाई की मांग की है और जब्त किए जाने  वाले सामान को वापस दुकानदार को सोपने  की मांग की है 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...