Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम भाग लेंगी

एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम भाग लेंगी

देवास:जापान के आइची-नागोया में 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर  2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम देवास के तीन खिलाड़ी जय मीणा, योगेश चौधरी व आध्या तिवारी टीम के सदस्य एवं भारतीय टीम के कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते होंगे।सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम ने बताया कि,इसके पूर्व भारतीय टीम का 01 से 15 सितम्बर 2026 तक जापान में ही केम्प लगेगा।देवास का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों तथा कोच को विजयी होने की शुभकामनाएं देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ आयुषी देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ समीरा नईम, सचिव माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष महेश चौहान,हेमेन्द्र निगम, प्रवीण सांगते, मनीष जायसवाल, प्रीती पवार, कमल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...