Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निर्माण श्रमिकों के हितों को लेकर जिला सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन

निर्माण श्रमिकों के हितों को लेकर जिला सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का गठन
देवास। मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ एवं भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ का एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन जिले के राघोगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड, विशेष अतिथि जिलामंत्री महेंद्र सिंह परिहार भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ प्रदेश महामंत्री, माखन सिंह धाकड़, सरपंच नारायण सिंह लोधी  धर्मेंद्र सिंह राठौड़ रमेश चंद्र सेन मूलचंद लोधी योगेंद्र सिंह राजावत सरपंच सेमली मानसिंह संजू सिंघल नंदा पटेल मंगल सिंह गोस्वामी गब्बर सैनी सुनीता गिरी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं राष्ट्रीय ऋषि-संत दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् का गायन हुआ सम्मेलन में पधारे अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत सचिव राकेश लोधी, मुकुट चौधरी, योगेंद्र सिंह राजावत एवं रमेश चंद्र सेन ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके लिए धनंजय गायकवाड, माखन सिंह धाकड़ एवं महेंद्र सिंह परिहार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। अध्यक्षता कर रहे धनंजय गायकवाड ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें जिला अध्यक्ष राकेश नारायण सिंह लोधी (राघोगढ़), उपाध्यक्ष सुनीता गिरी, राजकिशोर भार्गव, नंदकिशोर लोधी एवं उर्मिला रमेश करंजा, महामंत्री माखन सिंह धाकड़, कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र राठौर को नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हीरालाल ठेकेदार, विनोद लोधी, मुकुट चौधरी, विनोद रामचंद्र एवं बबलू लोधी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर धनंजय गायकवाड ने संगठन के विस्तार एवं निर्माण श्रमिकों के हितों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक निर्माण श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड पंजीयन अवश्य करवाए, ताकि उन्हें शासन द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने श्रमिकों से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। संचालन माखन सिंह धाकड़ ने किया तथा आभार पूर्व सरपंच नारायण सिंह लोधी ने माना। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं निर्माण श्रमिक उपस्थित थे।                  





             

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...