महारानी चिमनाबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,
पुलिस ग्राउंड पर संपन्न स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय ने नृत्य (डांस) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, एनसीसी परेड में तृतीय स्थान
ध्वजारोहण एवं प्रेरक उद्बोधन
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य राजू सातपुते द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्राओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सम्मान समारोह
समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की टॉपर छात्राओं का सम्मान किया गया । इसी प्रकार विद्यालय की सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके समर्पित सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
जिला स्तर पर विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धि
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय की शानदार उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। इस वर्ष जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय ने नृत्य (डांस) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, एनसीसी परेड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए, जिससे पूरे विद्यालय परिवार और देवास शहर का मान बढ़ा है। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन वृंदा शर्मा एवं प्रमोद पांडे द्वारा किया गया, तथा अंत में आभार संजय जोशी द्वारा माना गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ, छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments