Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जन विश्वास अभियान अनतर्गत आयुक्त ने किया वार्डाे मे भ्रमण

जन विश्वास अभियान अनतर्गत आयुक्त ने किया वार्डाे मे भ्रमण
 देवास। जन विश्वास अभियान के अन्तर्गत निगमायुक्त दलीप कुमार के द्वारा शुक्रवार 21 अगस्त को वार्डाे में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने वार्डाे मे जन संवाद भी किया। जन संवाद में प्राप्त निगम संबंधि शिकायतों पर चर्चा कर शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी एवं दरोगाओं को निर्देशित किया साथ ही जन संवाद के दौरान सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का निराकरण भी करवाया। इसी दौरान आयुक्त ने एमजी रोड निर्माण कार्याे के साथ मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्याे मे आयएसबीटी एवं भगवती द्वार सराय के निर्माण कार्याे की प्रगति को भी देखा। कार्य धीमि गति से किए जाने पर संबंधित फर्म के पदाधिकारी एवं प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती,सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को कार्य मे प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। आयुक्त के निर्देशन में निगम उपायुक्त श्रीमती देवबाला पिपलोनिया, श्रीमती आरती खेडेकर, दिपक पटेल के द्वारा भी अपने अपने झोन क्षेत्रों में भ्रमण कर निगम संबंधि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर फोकस करते हुए रहवासी, व्यवसायक, स्लम ऐरिया, सी.टी.यू. पाईंट का निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही स्वच्छता व कचरा संग्रहण वाहन समय पर पहुंचाने के संबंध मे दिशा निर्देश संबंधितों को दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...