शहर काज़ी नोमान अहमद अशरफ़ी को सिलसिला-ए-तरीकत की खिलाफत प्रदान
देवास। विश्व इस्लामिक स्कॉलर हज़रत सैयद सगीर अशरफ़ अशरफ़ी जिलानी किबला अपने फरज़ंद हज़रत सैयद अहमद अशरफ़ अशरफ़ी जिलानी हुसैनी मियां के साथ देवास प्रवास पर हैं। वे 1 अगस्त को अमन गार्डन में आयोजित याद-ए-शहीद-ए-कर्बला व उर्स-ए-मखदूमे सिमना तकरीरी जलसे को संबोधित करेंगे। प्रवास के दौरान उन्होंने इंदिरा नगर स्थित मस्जिद फारूखे आज़म में जुमे की नमाज़ में शिरकत की। अपने बयान में उन्होंने अल्लाह से मोहब्बत, दरूद शरीफ की कसरत और कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं ईमान बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसान को हर परेशानी में अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए, वही सभी मुश्किलों को दूर करने वाला है। इसके बाद शहर काज़ी नोमान अहमद अशरफ़ी ने जुमे का खुतबा और नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के पश्चात हज़रत सैयद सगीर अशरफ़ अशरफ़ी जिलानी ने घोषणा करते हुए शहर काज़ी नोमान अहमद अशरफ़ी को सिलसिला-ए-तरीकत की खिलाफत एवं इजाज़त प्रदान की। सिलसिलऐ आलिया अशरफ़ीया चिश्तीया निज़ामीया की ख़िलाफ़तो इजाज़त से नवाज़ा व ताजपोशी फ़रमाई और सनद अता की। उन्होंने अपने हाथों से अशरफ़ी ताज पहनाकर सनद भेंट की और बुजुर्गों की परंपरा के अनुसार दीन की खिदमत की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मजलिस-ए-बरकाते अशरफ़, देवास की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद, लोगों ने और दिगर आवाम ने इस रूहानी मौके पर खुशी का इज़हार किया। बताया गया कि शहर काज़ी नोमान अहमद अशरफ़ी, मरहूम काज़ी इरफ़ान अहमद अशरफ़ी के सुपुत्र एवं काज़ी निसार अहमद के पौत्र हैं। उन्हें हाफिज़-ए-कुरआन होने के साथ दीनी और सामाजिक शिक्षा भी प्राप्त है। वे समाज में अमन, भाईचारा और सूफी परंपरा के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं। सभी सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चल रहे है इसके अतिरिक्त पूर्व में इन्हें हज़रत सैयद मुहम्मद अशरफ़ अशरफ़ी जिलानी ने भी उन्हें अपनी खिलाफत व इजाज़त से नवाज़ा तथा ऑल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड यूथ विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। हज़रत सैयद मोहम्मद अशरफ़ कलीम अशरफ़ी जिलानी एवं हज़रत सैयद कमर कुतबी ने भी उन्हें अपनी खिलाफत एवं इजाज़त प्रदान कर नेकी और भलाई के काम करने मानव सेवा के लिए तत्पर रहने की जिम्मेदारी सौपी है और अपने बुजुर्गाे के रास्ते पर चल कर जीवन गुजारने का संदेश दिया, मुहब्बत सभी से नफरत किसी से नही।

0 Comments