Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा के निधन पर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा के निधन पर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने की श्रद्धांजलि अर्पित
देवास। 15 अगस्त को, देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा के असामयिक निधन पर देवास प्रेस क्लब द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और देवास जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने भाग लेकर स्व. शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मल्हार स्मृति मंदिर हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने  ललित शर्मा के निधन को देवास के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने दिवंगत शर्मा के साथ बिताए अपने बीते सुखद पलों का स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी, हारिस गजधर, सुधीर शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र सिंह मोंटू, शाहिद मोदी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने भी श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...