Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कर एक प्रकरण दर्ज़

आबकारी विभाग अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई कर एक प्रकरण दर्ज़ 

देवास: कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह के निर्देशन  आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में  वृत्त देवास (अ) में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम खटाम्बा स्थित रुद्र ढाबा पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। आबकारी टीम को देखकर ढाबा संचालक  मौके से फरार हो गया। गवाहों की उपस्थिति में ढाबे की विधिवत तलाशी लेने पर 200 पाव देशी मदिरा प्लेन, 37 बीयर कैन, 17 बोतल विदेशी मदिरा एवं 24 पाव विदेशी मदिरा, कुल 71.5 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
बरामद मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 36 हजार रुपये है। अवैध रूप से मदिरा का संग्रहण पाए जाने पर ढाबा संचालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, दीपक धुरिया एवं अरविंद सोलंकी तथा आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, निकिता परमार, सविता एवं सैनिक अनिल चौहान शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...