देवास। 12 जुलाई बुधवार को महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल की गई। महापौर ने नागरिकों से उनकी निगम संबंधित समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए। नागरिकों द्वारा वार्ड 7 बामनखेडा में नलों से पीने का पानी कम दबाव से आने, वार्ड 9 शिवशक्ति नगर में पानी की निकासी करने, वार्ड 13 मेंढकी मल्टी मे स्ट्रीट लाईट चालू करवाने, गाजर घास की कटाई करवाने व कचरा गाडी वार्ड मे समय पर नही आने, मेंढकी चक रोड पर नाली का कार्य पूर्ण करवाने ,वार्ड 10 फल सब्जी मण्डी गेट के पास अवैध अतिक्रमण हटाने, संपत्तिकर खाते मे सुधार करने, व अन्य समस्याओं के आवेदन महापौर को दिए। महापौर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर दो आवेदनों का निराकरण मौके पर करवाया तथा अन्य आवेदनों का निराकरण समय सीमा मे किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया जाकिर जाफरी, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया विजय जाधव, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिहं पंजाबी, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, जीवन रावत, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, मुन्न कुरैशी, विकास शर्मा, विशाल जगताप, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल व नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments