देवास। सावन के अवसर पर देवास क्षत्राणी ग्रुप द्वारा हरियाली महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजपूती पोशाक में सहभागिता कर सावन की संस्कृति और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर पौधों का वितरण करने के साथ सामूहिक पौधारोपण एवं वृक्षारोपण किया गया। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा निरंतर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली। कार्यक्रम में कल्पना सिंह एवं सपना रघुवंशी की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देना केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए।

0 Comments