देवास। संपत्तिकर की वसुली को लेकर आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में वसुली टीम के द्वारा संपत्तिकर के बकायादारों से बकाया राशि जमा किए जाने हेतु निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है। ऐसे बकायादार जिनके द्वारा संपत्तिकर जमा नही किया जा रहा है उन पर कुर्की एवं तालाबंदी जैसी कार्रवाई के आयुक्त के निर्देशन में टीम के द्वारा वसुली की जा रही है। इसी कडी में बीएसएनएल का कालानीबाग स्थित हेड आफिस एवं स्टोरेज केम्पस ओर एबी रोड स्थित एक्सचेंज आफिस के साथ कुल 11 संपत्तियों का संपत्तिकर 80 लाख बकाया होने से बीएसएनएल का कालानीबाग स्थित हेड आफिस एवं स्टोरेज केम्पस ओर एबी रोड स्थित एक्सचेंज आफिस आंशिक रूप से सील किया गया। कार्रवाई में निगम उपायुक्त दिपक पटेल, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव आरएसआई मनोरमा बर्मन,राजेन्द्र जायसवाल, रवि गोयनार के साथ नाकेदार नरेन्द्र ठाकुर, शिरोमणिसिहं, प्रफुल्ल शिन्दे एवं अर्जुन पवार उपस्थित रहे।

0 Comments