देवास। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व मुख्य सचिव एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के देवास आगमन पर कालानी बाग में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एस. यादव, हरिसिंह यादव, श्रीराम यादव, नरेंद्र यादव, लल्ला भैया, दयाशंकर यादव, गणपत सिंह यादव, विष्णु पटेल, रामचंद्र पाटीदार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा स्वागत किया। समारोह में समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

0 Comments