Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय देवास में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय देवास में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे ध्वजारोहण

     देवास : जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा।

जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य अतिथि के आगमन के तुरंत बाद ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद परेड कमांडर मुख्य अतिथि को रिपोर्ट करेंगे, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन होगा। इस अवसर पर हर्ष फायर किए जाएंगे और शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाए जाएंगे।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उन्हें भेंट प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण के साथ ही समारोह का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...