Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रहित सर्वोपरी–भारतीय महिला जैन मिलन शपथ विधि समारोह सम्पन्न

राष्ट्रहित सर्वोपरीभारतीय महिला जैन मिलन शपथ विधि समारोह सम्पन्न

देवासा :भारतीय  महिला जैन मिलन  की देवास शाखा के नवनिर्वचित पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह महावीर धाम जिनालय,देवास में सम्पन्न हुआ।यह संगठन समाज में धर्म के सिद्धांतों अहिंसा,परस्पर सहयोग और बंधुत्व की भावना को आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में कार्य करता है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री मंजू जैन,सचिव सुश्री अर्पणा जैन एवं कोषाध्यक्ष सुश्री अलका जैन सहित  सहसचिव सुश्री मोनिका जैन,सांस्कृतिक मंत्री सुश्रीसौम्या जैन,मार्गदर्शक मंडलसुश्री ऊषा अनिल जैन,सुश्री चमेली जैन,सुश्री शकुंतला जैन,सुश्री चारु जैन,सुश्री ममता जैन,कार्यकारिणीसुश्री स्वर्णलता जैन,सुश्री संध्या जैन,सुश्री सुलेखा जैन,सुश्री पूजा मोहन जैन ,सुश्री प्रतिभा जैन को भारतीय जैन मिलन,देवास  के अध्यक्ष श्री अनिल जैन ने शपथ दिलायी। नवनिर्वचित अध्यक्ष सुश्री मंजू जैन ने अपने उदबोधन में आपसी सदभाव एवं सहयोग के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की बात कही।साथ ही उन्होंने संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी भी दी। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन देवास के अनेक  पदाधिकारियों ,वरिष्ठ सदस्यों सहित ग्रूप के सभी वीरवीरांगनाएँ  उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...