Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

देवास। म प्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ देवास एवं पेंशनर्स संघ द्वारा अजाक्स सेवानिवृत होने वाले प्रकाशचन्द्र चौहान (भानोली), बद्रीलाल मालवीय (बिजेपुर), मोहन लाल गरोड़ा (अमलावती,.), विनोद कुमार परमार (सुनवानी गोपाल) साथियों का सम्मान समारोह ग्राम विजयागंज मंडी (जय गजानन मैरिज गार्डन) में मुख्य अतिथि हेमराज गोखले अजाक्स जिला अध्यक्ष देवास, विशेष अतिथि जगदीश चन्द्र मालवीय अजाक्स जिला महासचिव देवास, हीरालाल चक्रवर्ती अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष देवास व छगनलाल सोलंकी अजाक्स तहसील अध्यक्ष देवास की अध्यक्षता में सेवानिवृत सम्मानीय साथियों को शाल श्रीफल साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दयाराम मालवीय अजाक्स जिला साहित्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवास ने एवं आभार प्रदर्शन रवि तोमर अजाक्स तहसील प्रवक्ता देवास द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीरूलाल छड़ावदिया, भेरूलाल चौहान, शंकर लाल मालवीय, भारत सिंह नरगावे, अनिल सिंदल, बाबूलाल धानक, ज्योति तोमर, सीमा चौहान, बंशीलाल केलोदिया, राधेश्याम मुसावद, विष्णु प्रसाद कलथिया,तेजुलाल मालवीय, मांगीलाल गुजराती, हरनाथ सिंह मालवीय, राजेन्द्र कुमार सुमन , राजेश मालवीय ,भारत सिंह परिहार, संदीप माकोड़े , नारूलाल, देवीसिंह मालवीय, शिवनारायण मालवीय, शिवजी राम गरोड़ा, जगदीश पंवार, सुरेश चन्द्र सोलंकी, मेहरबान सिंह चौहान, भगवान सिंह धानक, किशोर सोलंकी, अशोक (साउण्ड), हरिओम सोलंकी, राहुल गरोड़ा, राहुल आदि उपस्थित रहे। समारोह में राधेश्याम राठौर, तोलाराम राठौर, ओंकार सिंह मालवीय, गणपत लाल मालवीय, तेजकुमार चौहान , घनश्याम परमार आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...