Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द हिमालय एकेडमी में प्रेरणा का संगम,, मैराथन चैंपियन श्री आशुतोष व्यास और Flipkart के युवा SDE श्री नपन विजयवर्गीय ने दिया सफलता का मंत्र

द हिमालय एकेडमी में प्रेरणा का संगम,, 
मैराथन चैंपियन श्री आशुतोष व्यास और Flipkart के युवा SDE श्री नपन विजयवर्गीय ने दिया सफलता का मंत्र

देवास : द हिमालय एकेडमी, देवास* में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी *इंटरैक्टिव सेशन* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *अंतरराष्ट्रीय मैराथन रनर, इंडस्ट्रियलिस्ट एवं राइडर श्री आशुतोष व्यास* और *एकेडमी के पूर्व विद्यार्थी एवं Flipkart की A.I. Team में सबसे कम उम्र के SDE-1 श्री नपन विजयवर्गीय* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
"लक्ष्य, अनुशासन और धैर्य से मिलती है सफलता" - श्री आशुतोष व्यास 
श्री आशुतोष व्यास ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने *USA में 5700 किलोमीटर साइकलिंग 27 दिनों में, जैसलमेर बॉर्डर रन में 100 किलोमीटर की रेस*, और बर्लिन वर्ल्ड मेजर मैराथन 3 घंटे 44 मिनट में पूरी की है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए स्पष्ट विजन, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टैमिना बढ़ाने, आत्मविश्वास मजबूत करने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। उनके साहस और अनुशासन की कहानी ने विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया।
"सही समय पर सही निर्णय बनाता है करियर" - श्री नपन विजयवर्गीय
द हिमालय एकेडमी के होनहार पूर्व विद्यार्थी *श्री नपन विजयवर्गीय* ने अपनी शैक्षणिक यात्रा साझा की। उन्होंने कक्षा 12वीं में टॉप किया और JEE Mains में ऑल इंडिया रैंक 13,000* प्राप्त कर IIITDM जबलपुर से शिक्षा ली। शतरंज में रुचि ने उन्हें ऑल इंडिया इंटर-कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता का विजेता बनाया। वर्तमान में वे Flipkart में Software Developer हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
सेशन के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों अतिथियों से खुलकर सवाल किए और उनके मार्गदर्शन से नई ऊर्जा प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों अतिथियों का स्वागत कर स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
यह सेशन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि अपने सपनों को दिशा देने का एक प्रेरणादायी अवसर भी बन गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...