सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी ने सी.बी.एस.ई. क्लस्टर XII कबड्डी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
देवास। सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश सी.बी.एस.ई. क्लस्टर XII कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता श्री सांदीपनी इंटरनेशनल स्कूल, सांवेर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लगभग 20 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।अंडर-17 बालक वर्ग में सेन्ट्रल इंडिया एकेडमी के राजवीर हरके, सार्थक नागर, युवराज परिहार, निलेन्द्र कुशवाह, रूद्र हल्दार, शौर्य गोरेडवाल, विवेक पटेल, निर्मल पटेल, रणवीर सेन्धव एवं ऋषभ चौधरी ने शानदार टीम वर्क, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई।खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक श्री दीपक निशाद को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Comments