अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 1.27 लाख से अधिक की मदिरा और वाहन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
देवास, 22 सितंबर 2026/ देवास में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से दो एक्टिवा वाहन और 2 पेटी अवैध देशी मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई मदिरा एवं वाहनों का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये है।

0 Comments