Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख 89 हजार से अधिक की अवैध मदिरा ज़ब्त, 10 प्रकरण दर्ज

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख 89 हजार से अधिक की अवैध मदिरा ज़ब्त, 10 प्रकरण दर्ज
देवास, 01 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा वृत्त देवास (ब) के ग्राम बरोठा मोहल्ले, ग्राम भीलाखेड़ा एवं देवास शहर में भोलेनाथ मंदिर के पास बालगढ़ रोड, बिहारीगंज- बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन, 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,10 पाव विदेशी मदिरा तथा 85 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गएl जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 89 हजार 10 रुपए है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...