Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम आयुक्त ने अक्टुबर माह में 2 करोड की वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया

 नगर  निगम आयुक्त ने अक्टुबर माह में 2 करोड की वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया
देवास। संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क व अन्य निगम संबंधि करों की वसुली की समीक्षा आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा 28 सितम्बर सोमवार को निगम बैठक हाल में की गई।
बैठक मे संपत्तिकर की वसुली की समीक्षा कर दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति नही होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त कर लक्ष्यानुरूप वसुली करने के निर्देश संबंधित नाकेदारों व उनके सहायकों को दिये। प्रतिमाह का वसुली लक्ष्य पूरा नही होने से वार्ड 28,34, 36,37,41,44 के नाकेदारों का वेतन रोकने के निर्देश दिये। वार्ड 3,6,17,18,19,21,22,24,27,29,30,31,32,35,37,38,39,44,45 के वसुली नाकेदारों को इस माह की वसुली में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अक्टुबर माह में 45 ही वार्डाे से संपत्तिाकर की वसुली का लक्ष्य 2 करोड निर्धारित किया। आयुक्त ने जलकर वसुली की समीक्षा व अवैध नल कनेक्शनों को वैध किये जाने की प्रक्रिया की जानकारी संबंधितों से ली गई तथा अवैध से वैध किये जाने वाले कनेक्शनों की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिये। वार्ड 38 से 45 तक जलकर वसुली पर पूरा फोकस करने व दिये गये लक्ष्य पूर्ति हेतु सहायकयंत्री दिनेश चौहान को निर्देशित किया वहीं उपयंत्री जीवन रावत को भी वसुली को लेकर कमजोर वार्डाे पर फोकस किये जाने के निर्देश  दिये। जलकर वसुली में वार्ड 11,12,14,28,से 41 तक के वसुलीकर्ताओं का इस माह का वेतन आहरण नही किये जाने के निर्देश दिये। कचरा संग्रहण शुल्क की समीक्षा मे वार्डवार वसुली की जानकारी ली। वार्ड 10 के नाकेदार के द्वारा वसुली नही किये जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिये। वहीं वार्ड 3,11,33, के नाकेदारों का 10 दिवस का वेतन आहरण नही करने तथा जिस दिवस वसुली नही उस दिवस का वेतन आहरण नही किये जाने के निर्देश दिये। वहीं वार्ड 37,38,39,40 में वसुली नही होने से आयुक्त ने संबंधित नाकेदारो को 7 दिवस का वेतन आहरण नही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि जिस दिवस वसुील नही होगी उस दिवस का वेतन आहरण नही किया जावेगा।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...