निगम आयुक्त दलीप कुमार पैदल निकले,
एमजी रोड से लेकर बीएनपी गेट तक सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,,
अधूरे काम जल्द पूरे करने के दिए निर्देश,लापरवाही पर नाराज हुए पानी डालकर प्रॉपर रोलिंग करने के दिए निर्देश,,
देवास। एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण निगमायुक्त दलीप कुमार के द्वारा शुक्रवार 11 सितम्बर को किया गया। आयुक्त द्वारा सयाजी द्वार से पुराने कलेक्टर आफिस के सामने से तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, तीन बत्ती चौराहा, सुभाष चौक, गांजाभाग चौराहा तक पैदल भ्रमण कर दोनो तरफ चल रहे कार्याे को देखा।
आयुक्त ने कहा कि सयाजी द्वार से तहसील चौराहा तक चल रहे सीसी रोड के कार्याे में मुरम डालने के कार्य के साथ पानी भी डालें, तत्पश्चात प्रापर रोलिंग करें। आयुक्त ने सुभाष चौक से नावेल्टी चौराहा तक में चेम्बर निर्माण के साथ अन्य कार्य जो शेष बचें है उन्हें शीताशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश फर्म के पदाधिकारियों को दिये। सुभाष चौक से नावेल्टी चौराहा भैरू मंदिर तक रिईस्टोरेंशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही एमजी रोड पर लगे बिजली के खंबों को भी हटाने के कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा।
इसी के साथ मुख्यमंत्री अधोसंरचना अन्तर्गत गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक चल रहे सडक चौडीकरण के कार्याे को आयुक्त ने देखा। जिसमें संबंधित ठेकेदार को अपने कार्य में मशीनरी संसाधनों को बढाकर कार्य मे प्रगति लाने के साथ ही सीसी रोड के लिए जो खुदाई की है उसे भराव करनें के साथ पानी डालने व प्रापर रोलिंग करने के निर्देश दिये उसके पश्चात सीसी रोड निर्माण मे लगने वाले मटेरियल का उपयोग करें। आयुक्त ने बीएनपी गेट से अम्बेडकर नगर के मेन रोड पर लगे पेवर्स ब्लॉक के निरीक्षण के साथ अन्य वार्डाे मे भी किये गये निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया।

0 Comments