देवास। जाहरवीर गोगादेव महाराज के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य चल समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। चल समारोह में विभिन्न अखाड़ों एवं घरानों ने अपनी कला, शौर्य और पारंपरिक प्रदर्शन से शहरवासियों का मन मोह लिया। इस दौरान झोटा नाथ घराना, गीता भवन देवास को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। शहर अध्यक्ष शंकर सांगते ने बताया कि गीता भवन परिवार द्वारा चल समारोह में शानदार एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर गीता भवन परिवार एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने में राजा चौहान, राहुल सांगते, श्याम चौहान, देवराज सांगते, बबलू चौहान, रितेश घावरी, उदय सांगते, यशराज सांगते, कार्तिक सांगते, हर्ष सांगते, हर्षित परिहार, प्रेम कहार, कुंदन गोस्वामी, यश गोस्वामी, ऋषभ वेद, सागर रंगवे, सोनू गोस्वामी, आदि गंगापारी, प्रमोद सांगते, मनोज कहार, संदीप कहार, आकाश कहार एवं प्रकाश सांगते सहित गीता भवन परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोगादेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहरवासी शामिल हुए।

0 Comments