Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विधायक श्रीमंत पवार ने किया 12 करोड़ 46 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन

विधायक श्रीमंत पवार ने किया 12 करोड़ 46 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन
 देवास। वार्ड 16 में बिंजना रेलवे स्टेशन से सर्वाेदय नगर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड 46 लाख की लागत से किये जाने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पावर के द्वारा महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद व निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, अवंतिका फूड्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश सहारा के साथ किया गया।
 इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी अधुरा नही है। हमारे द्वारा पूरे विधासभा क्षेत्र में विकास की इस गंगा को तेज गति से बहने के लिये सदैव हमारी सरकार आप सबके साथ है। विधायक ने कहा कि इस रोड के बनने से बिंजना, सर्वाेदय नगर के आसपास के क्षेत्र सीधे औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ेगें। जिससे आवागमन मे आ रही कठिनाईयां दूर होगी ओर पूरे क्षेत्र में बारिश में किचड की समस्याओं का समधान भी होगा साथ ही आसपास के किसानों व श्रमिकों को आवागमन में सुविधा होगी।  
 इस अवसर पर बिंजाना, सर्वाेदय नगर के रहवासियों ने विधायक श्रीमंत पवार के द्वारा दी गई सौगात के लिये उनका आभार माना। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्तर पर स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में दिये गये योगदान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को धन्यवाद दिया। वार्ड पार्षद व निगम लेक निर्माण समिती अध्यक्ष श्री पटेल ने पूरे क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा दी गई इस बडी सौगात के लिए उनका आभार माना।
 इस अवसर पर नेता सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री सुरेश सिलोदिया, भाजपा नेता भारत चौधरी, जुगनू गोस्वामी, पार्षद राजेन्द्र ठाकुर,राजा अकोदिया, इरफान अली, राहुल पटेल, एल्डरमेन अर्जुन चौधरी दुर्गेश चीलोरिया, रामबाबू कुमावत, लाखन सिंह ठाकुर, कैलाश कुमावत, अनिल पाठक नरेंद्र शर्मा, शहजाद अली सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...