Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ,,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, ‘विकसित भारत @2047’ का सामूहिक संकल्प लिया गया

तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ,,

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, ‘विकसित भारत @2047’ का सामूहिक संकल्प लिया गया
देवास: आज बुधवार को भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पवार स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया तथा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की।जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। 
सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष वर्चुअल उद्बोधन प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय ने ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान पदमश्री श्री कालूराम बामनिया, खिलाड़ी श्री जय मीणा एवं कोच श्री सुदेश सांगते का का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार, देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, डॉ. रायसिंह सेंधव, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
        
तुकोजीराव पवार स्टेडियम से  निकली स्तरीय ‘सेवा ज्योति यात्रा’

तुकोजीराव पवार स्टेडियम से   ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि 'सेवा ज्योति यात्रा' सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है, जिससे हर नागरिक जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप हम सभी मिलकर वर्ष 2047 तक भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार करें। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर निकली यह यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंची। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...