Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम घोषित

21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम घोषित
देवास। 21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026 के लिए मध्यप्रदेश की जूनियर सॉफ्ट टेनिस टीम की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। मध्यप्रदेश की टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के 8-8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विश्वामित्र अवार्डी एवं सॉफ्ट टेनिस के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुदेश सांगते ने बताया कि 18 एवं 19 सितंबर 2026 को एम.पी. सॉफ्ट टेनिस अकादमी, देवास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश जूनियर टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालक वर्ग- आदित्य बलोदिया,निपुण सांगते, हेमांशु शर्मा, रोशन मुकाती, समर्थ भार्गव, जीत बरड़े, आराध्य पटेल, आदित्य शुक्ला। बालक टीम के कोच गौरव कदम।
बालिका वर्ग- मनुस्मृति सिंह, चार्वी सिंह, अवनी जोशी, मैथिली जोशी, संस्कृति भारती, अर्ना तिवारी, एंजेल ठाकुर, मनु जादौन। बालिका टीम की कोच प्रीति पंवार। टीम मैनेजर मिथुन तिवारी।
खिलाड़ियों के चयन पर देवास-शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ. समीरा नईम, सचिव माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेन्द्र निगम, प्रवीण सांगते, मनीष जायसवाल, कमल ठाकुर सहित अनेक खेलप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों, कोचों एवं मैनेजर को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...