देवास। नगर निगम द्वारा शालिनी रोड स्थित पुरानी सब्जी मार्केट पर 3 करोड 25 लाख की लागत से किये जाने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,नेता सत्तापक्ष मनीष सेन,निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, वार्ड पार्षद श्रीमती खुशबु वर्मा के साथ किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि इस रियासतकालीन सब्जी मार्केट के स्थान पर निगम द्वारा 3 करोड 25 लाख की लागत से नवीन शालिनी मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्केट के निर्मित होने पर शहर के नागरिकों को इसकी सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि इस मार्केट में प्रथम तल पर 19, द्वितीय तल पर 9 एवं तृतीय तल पर 9 दुकानों का निर्माण होगा तथा नीचे बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। विधायक ने कहा कि शहर का समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है।
विधायक ने आगामी नवरात्री पर्व पर फोर व्हीलर वाहनों का उपयोग न करने तथा माताजी पंडाल में भण्डारे मे अमानक पॉलिथीन का उपयोग नही करें प्रसादी ग्रहण के पश्चात अनुपयोगी सामग्री को डस्टबीन मे ही डालने की अपील भी की।
सभापति ने कहा कि शालिनी मार्केट के निर्मित होने पर यहां के व्यापारियों को अपना व्यापार के साथ पार्किंग की सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यापारीयों की वर्षाे पुरानी मांग थी की पुरानी सब्जी मण्डी के स्थान पर नवीन मार्केट का निर्माण हो। पुराने मार्केट में 16 दुकानदार थे जिन्हें नवीन मार्केट मे दुकानों के आवंटन मे उन्हें प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर पार्षद रामदयाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा, नितीन आहूजा, अजय पडियार, एल्डरमेन, राजेश यादव, हरिश देवलिया, श्रीमती प्रिया शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, भाजपा नेता मनीष सोलंकी, भरत चौधरी, प्रमोद डोंगलिया, अर्जुन यादव, मदनसिंह धाकड, अशोक कहार, जूगनू गोस्वामी, हेमेन्द निगम, विपुल अग्रवाल,पंकज वर्मा व बडी संख्या मे रहवासी व व्यापरीगण उपस्थित रहे।

0 Comments