नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों ने निकाली रैली,,
- हड़ताल के सातवें दिन कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 31 अक्टूबर से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
देवास। मप्र आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिलेभर के कोटवारों ने 28 अक्टूबर, बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय ने बताया कि हड़ताल के सातवें दिन जिलेभर के कोटवार एबी रोड स्थित मंडूक पुष्कर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद कोटवारों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कोटवारों को नियमित शासकीय कर्मचारी घोषित कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवा भूमि का मालिकाना हक प्रदान कर उसकी किसान आईडी बनाई जाए, ताकि कोटवारों खाद-बीज समय पर मिल सके तथा कोटवारों की वर्दी की राशि पूर्व की तरह उनके खातों में जमा करने अथवा भूमि के अभिलेखों में उनका नाम दर्ज करने की मांग की गई। इसके अलावा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार वेतन में प्रतिवर्ष 500 रुपये की वृद्धि करने की मांग भी रखी गई। संघ ने यह भी मांग की कि सेवाकाल के दौरान किसी कोटवार की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए, जिससे संकट की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 31 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से नीलम पार्क भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव संतोष शर्मा, प्रेमनारायण जाट, शंकरलाल धोलपुरिया, राधेश्याम कन्नौद, रवि कचनारिया, कमल सिंह बामनिया, राजेश बघेल, देवीलाल राजोरिया, राजेश मालवीय, मोहनलाल कांकडदा, मोहनलाल रजापुर, नागुलाल पचलानिया, धर्मेन्द्र मालवीय बरोठा, शफी मोहम्मद, जीवन चौधरी, विशाल परमार, देवकरण चौहान, पुरूषोत्तम सुर्राखेडा, इंदरसिंह सोलंकी, जितेन्द्र झीखडाखेडा, समंदर सिंह डेरिया साहू, मनोहर घिचलाय सहित जिलेभर के कोटवार बड़ी संख्या में मौजूद थे।

0 Comments