देवास। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 23.10..2026 (शुक्रवार) एवं 24.10.2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जिला देवास के छह डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतू विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रधान डाकघर देवास सहित सोनकच्छ, हाटपिपलिया, कन्नौद, खातेगांव एवं बागली उप डाकघरों में नागरिक अपने आधार कार्ड से जुड़े आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट आसानी से करवा सकेंगे। यह सेवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को त्वरित और सहज सेवा मिल सके। सहायक अधीक्षक डाकघर देवास श्री कैलाश चौहान के द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित डाकघरों में पहुंचें और आधार सेवा का लाभ उठाएं।

0 Comments