Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोहे की नाव जब्त

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोहे की नाव जब्त
देवास: बुधवार को खनिज विभाग के दल द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम तुरनाल घाट क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लिप्त 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक लोहे की नाव को जब्त किया है। खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि ग्राम तुरनाल घाट क्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकाले जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। खनिज दल द्वारा मौके पर अचानक दी गई दबिश के दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बड़ी लोहे की नाव एवं चाकल अरविंद कर्मा,  पवन पवार, राहुल पवार को पकडा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध उत्खनन में प्रयुक्त नाव को खनिज दल द्वारा तत्काल अपनी कस्टडी में लेकर पुलिस थाना नेमावर की सुपुर्दगी और अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। तुरनाल घाट की कार्रवाई के साथ ही खनिज दल ने क्षेत्र में गश्त के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। चालक राजेश पाठक को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए जब्त कर पुलिस थाना कांटाफोड़ की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा किया गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए इन सभी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और 1 नाव पर म.प्र. गौण खनिज नियम तथा म.प्र. खनिज (उत्खनन, परिवहन और भंडारण) निवारण नियम 2022 के कड़े प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर आगामी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...