मीना बाजार मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्री 3 बजे तक चला,,
देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात्री तक बांधे रखादेवास। 90 वीं दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मीना बाजार में नगर निगम देवास द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनात्मक एवं हास्य कविताओं से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोतागणों को रात्रि 3 बजे तक मंत्रमुग्ध करे रखा। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। डॉ. अंबर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रगीत, मीरा की भक्ति, बच्चों के लिए मां का प्यार और भगवान से भक्तों के प्रेम को संजोकर प्रेम रस की प्रस्तुति दी और अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हास्य-व्यंग्य कवि सुदीप भोला ने माता-पिता को बच्चों के लिए सर्वाेपरि बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मालवी हास्य कवि नंदकिशोर अकेला ने मालवी भाषा में अपनी प्रस्तुति और गुदगुदाते चुटकुलों से श्रोताओं को खूब हंसाया। गीतकार महेन्द्र मधुर ने राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति कविताओं के साथ वीरांगनाओं के जौहर की गाथा सुनाई। हास्य कवि चेतन चर्चित ने हास्य-व्यंग्य से ओतप्रोत रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट किया, वहीं देवकृष्ण व्यास ने देश के अमर शहीदों को याद करते हुए वन्दे मातरम् के साथ अपनी कविता प्रस्तुत की।
अपनी कला मेहनत और आत्मविश्वास को लेकर बचपन से आगे बढ़ते हुए इस बड़े मुकाम पर पंहुचने वाले देश के सुप्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव ने कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन किया।
सम्मेलन के प्रारंभ में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, राजस्व समिति अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, पार्षद भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि बाबू यादव, संजय दायमा, अजबसिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, महामंत्री राजेश यादव, विजय सिंह पवार, जिला मंत्री कविलसिंह के साथ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा मंच पर उपस्थित सभी कविगणों का आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, भाजपा नेता ओम जोशी, सचिन सोनी, कबिल वर्मा, आशीष अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मदनसिंह धाकड़, अजय सेंधव, निलेश वर्मा, कैलाश दशोरे, श्रवण जायसवाल, प्रमोद डोमरिया, जितु वर्मा, दीपक जायसवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह सोलंकी, निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, जितेन्द्र सिसोदिया, जनसंपर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी, प्रतिक शर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

0 Comments