Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चौथी जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता संपन्न,,संभाग स्तर के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन,मंदसौर में दिखाएंगे दम

देवास में चौथी जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता संपन्न,,
संभाग स्तर के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन,
मंदसौर में दिखाएंगे दम
देवास। देवास जिला पिट्टू संघ के तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2026 को चौथी जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कामयाबी के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जाट समाज द्वारा संचालित वीर तेजाजी स्कूल, देवास के प्रांगण में आयोजित की गई। इस खेल महाकुंभ में देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे टोंक खुर्द, चौबारा, क्षिप्रा, टिगरिया और गोगा से आए बालक-बालिका खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
पारंपरिक खेल पिट्टू में देवास का रहा है राष्ट्रीय गौरव
पिट्टू भारत का एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक खेल है। देवास जिला पिट्टू संघ के प्रयासों से इस खेल को एक नई और आधुनिक पहचान मिली है। देवास जिले के कई पिट्टू खिलाड़ी पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान देवास जिला पिट्टू संघ के सचिव विवेक बंजारे ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना हमारी संस्कृति और जमीनी खेल प्रतिभाओं को नया मंच देना है। उन्होंने बताया कि देवास के खिलाड़ियों में गजब का कौशल है और आने वाले समय में यहां से और भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ और समापन
प्रतियोगिता के गरिमामयी उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सी.आई.एस.एफ. (सीआईएसएफ) के रिटायर्ड कमांडेंट हीरालाल जाट, वीर तेजाजी स्कूल के अध्यक्ष शांतिलाल जाणी और पूर्व टी.आई. हेमराज जाट उपस्थित रहे। वहीं, समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में देवास जिला जाट समाज के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बांगर के सरपंच दिलीप जाट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी व उपाध्यक्ष भारत सिंह मलिक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास जाट मौजूद रहे। इस विशेष अवसर पर अतिथियों का स्वागत समाज के सचिव जीवन सिंह जाट, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर जाट, स्कूल प्राचार्य सीमा आर्य, उप-प्राचार्या काजल जाट और लक्ष्मण जाणी ने किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन यशवंत डागोरा ने किया। इस दौरान देवास जिला पिट्टू संघ के अध्यक्ष कपिल व्यास, उपाध्यक्ष रीतू व्यास, सहसचिव करिश्मा सोलंकी, टेक्निकल डायरेक्टर प्रवीण ढोबले एवं आभा फाउंडेशन से आशीष राठौर सहित सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।
निर्णायकों की निष्पक्ष भूमिका
प्रतियोगिता को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में ऑफिशियल रेफरी और निर्णायकों की भूमिका सराहनीय रही। मुख्य निर्णायक मंडल में राहुल भीलाला, कुलदीप बरेठा, रोशनी चौधरी, दर्शन बालोदिया ,जानवी देवड़ा, दुर्गा यादव, संजना अहीरवाल, रोनक मालवीय, अनुष्का चौधरी, फैजान शेख, नीलेश मालवीय और शोभित शर्मा ने पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं दीं।
मंदसौर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 60 खिलाड़ी चयनित
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार और दमदार प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग से देवास जिले के 60 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला सचिव विवेक बंजारे ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि ये खिलाड़ी आगामी 17 अक्टूबर 2026 को मंदसौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी जीत का परचम लहराएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता को सफल और सुचारू बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले देवास जिला पिट्टू संघ के कोषाध्यक्ष शिव प्रजापत ने उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायकों, मीडियाकर्मियों और प्रतिभागी विद्यालयों का दिल से आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी देवास जिला पिट्टू  संघ के कोषाध्यक्ष शिव प्रजापत ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...