देवास। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजी राव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में उच्च शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस कोतवाली थाना देवास का भ्रमण कराया गया। आईक्यूएसी के सौजन्य से आयोजित यह भ्रमण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस.अनारे एवं मुख्य एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन के निर्देशन में किया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय के कुल 85 विद्यार्थियों ने देवास शहर कोतवाली थाने का भ्रमण कर पुलिस द्वारा थाने में की जाने वाली कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने विद्यार्थियों को डायल 112, साइबर क्राइम, एफ आई आर की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपनिरीक्षक सुश्री रमनदीप हुन्दल ने थाने के अंदर होने वाली कार्रवाई के साथ-साथ अपराधी सेल, रिमांड रूम, पुलिस कस्टडी , न्यायिक कस्टडी आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रो. राकेश कोटिया, प्रो.ललिता गोरे, डॉ.संजय गाड़गे, डॉ.लीना दुबे, प्रो.रजत राठौर , डॉ.माया ठाकुर, प्रो.दीपक अटाडीया एवं प्रो.जितेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

0 Comments