रॉलबॉल जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जा रहे खिलाड़ियों का स्वागत
देवास। जिला रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर खान ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता मंदसौर में आयोजित की जा रही है। जिसमें देवास जिले की टीम से तनमय, देवराज, खुशाल, दिव्यांश, राघव, देवेंद्र, यथार्थ, ध्रुव, तरुण, केशव, ऋषि, मयूर, निशित, कृष्ण, अक्ष, सात्विक, वंश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत कर कीट का वितरण किया।
0 Comments