Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम आयुक्त दलीप कुमार ने एमजी रोड पर सडक चौड़ीकरण के चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

निगम आयुक्त दलीप कुमार ने एमजी रोड पर सडक चौड़ीकरण के चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

देवास। 1 अक्टूबर को एम.जी.रोड़ चौड़ीकरण में चल रह कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दलीप कुमार ने नावेल्टी चौराहे से लेकर पीपल चौक तक पानी की लाईन, इलेक्ट्रिक लाईन व सीवरेज लाईन डालने का कार्य देखा तथा पानी की लाईन को एक साईड शिफ्ट करने के निर्देश दिये साथ ही चेम्बर निर्माण कार्य में तेज गति लाने के लिये तथा जो सीसी रोड़ निर्माण में की गई खुदाई में दोनों टाईम टीम लगाकर चेम्बर निर्माण, लाईन शिफ्टिंग एवं पीने के पानी के कनेक्शन भी सीसी रोड़ निर्माण के पहले करवाये जाने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिये। आयुक्त ने फर्म के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए दोनों शिफ्टों में टीम बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिये।
बीमा रोड़, गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक चल रहे सीसी रोड़ निर्माण को भी देखा
 बीमा रोड़, गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक सड़क चौड़ीकरण, पाथवे निर्माण एवं सर्विस रोड़ के लिये चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण आयुक्त ने किया। आयुक्त ने बीमा रोड़ पर एक साईड चल रहे सीसी रोड़ निर्माण में किये जा रहे भराव में पानी छोड़कर प्रापर रोलिंग करने के निर्देश दिये साथ ही पानी की लाईन  को एक साईड डालने के साथ प्रॉपर कम्प्रेस्ड करें जिससे भविष्य में पानी की लाईन में किसी भी प्रकार की सुधार कार्य की आवश्यकता होने पर सीसी रोड़ को तोड़ने की आवश्यकता ना पड़े।
आयुक्त ने दिये कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश
 गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक सड़क चौड़ीकरण, पाथवे निर्माण एवं सर्विस रोड़ के लिये चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर फर्म के इंजीनियर को सख्त निर्देश देते हुए कार्य में प्रगति लाने हेतु कहा। आयुक्त ने फर्म के इंजीनियर को पूर्व में दी गई समय सीमा में कार्य में कोई प्रगति नहीं होने से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संसाधन एवं मेन पॉवर टीम बढ़ाने के साथ ही दोनों शिफ्टों में कार्य करने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...