देवास। ओक ट्री पब्लिक स्कूल, सिरोलिया के प्रतिभावान छात्र अंशुल चौधरी ने जूडो की अंडर-17, 60 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी स्टेट लेवल जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में किया जाएगा। अंशुल चौधरी 4 अक्टूबर को प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अंशुल के प्रशिक्षक आतिश माली हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अंशुल को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर्स निर्मल पटेल, जीवन पटेल, भरत पटेल एवं विकास चौधरी प्रिंसिपल प्रीति तिवारी ने अंशुल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय परिवार ने अंशुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ओक ट्री पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

0 Comments